फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्ची की माैत

Sun, 11 Oct 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक अनन्या का फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर घर के दरवाजे पर खेल रही तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। ट्रैक्टर उसके घर की ओर ही आ रहा था, जिसे देखकर वह दौड़ी और हादसे की शिकार हो गई।
विज्ञापन

कुन्ड्रावी गांव निवासी संजय सरोज घर पर रहकर खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अनन्या शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान खेत से धान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके घर की ओर आ रही थी।
संजय का आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाया, जिससे बच्ची पहिये के नीचे आ गई। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें