फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 28वीं जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में चायल संभाग बनी विजेता

Thu, 15 Oct 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विजेता बालिका टीम को टॉफी से सम्मानित करते सचिव श्यामलाल। स्रोत: विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
श्री महादेव प्रसाद मौर्य इंटर कॉलेज, सेलरहा पश्चिम में बुधवार को 28वीं जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सिराथू, मंझनपुर और चायल संभाग की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें अंडर-19 और अंडर-17 बालक वर्ग समेत चार वर्गों में चायल संभाग विजेता रहा। सीएमओ डॉ. संजय कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

अंडर-19 (बालक-बालिका) व अंडर-17 बालक वर्ग में चायल संभाग विजेता और सिराथू उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-17 बालिका और अंडर-14 बालिका वर्ग में मंझनपुर संभाग ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में सिराथू संभाग विजेता बना।
मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप कुशवाहा, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, जिला क्रीड़ा सचिव श्यामलाल, पूर्व क्रीड़ा अध्यक्ष मुस्ताक अहमद सिद्दीकी और मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रखर कुमार मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें