फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मिशन शक्ति के तहत बुजुर्गों को फल और वृद्ध महिलाओं को बांटी साड़ी

Thu, 15 Oct 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में महिलाओं को साड़ी भेंट करतीं एएसपी अमिता सिंह। स्रोत: प्रशासन - फोटो : Archive
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत बुधवार को कौशाम्बी पुलिस ने ओसा स्थित वृद्धजन आवास में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह और क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सौरभ सामंत ने बुजुर्गों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने वृद्धजनों को फल और वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरित की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने वृद्धजन आवास में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की। उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन और जरूरतों के बारे में जानकारी ली और फल और साड़ी वितरित कर उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया।
एएसपी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा करना और उनके प्रति सम्मान एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना है। साथ ही बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने वृद्धजन आवास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वहां बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम संचालक आलोक राय व महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें