फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहालग और रमजान में फलों के दाम आसमान पर

विज्ञापन
करारी में फल की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक:संवाद
विज्ञापन
सहालग के साथ रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में इन दिनों फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले महीने की तुलना में फलों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। फल विक्रेताओं के अनुसार, प्रतिकूल मौसम, सहालग रमजान के कारण फलों के दाम में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

करारी के फल विक्रेता राजू केसरवानी ने बताया शादी के साथ रमजान में फलों की मांग बढ़ जाती है। जिस कारण से फलों के रेट बढ़ गए हैं। वर्तमान में सेब 150 रुपये किलो वाला सेब 180 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि अंगूर के दाम 160 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। केला 70 रुपये में एक दर्जन मिल रहा है।
दुकानदार संतोष कुमार व रितिक कुमार ने बताया कि एक महीने में सभी फल के दाम 20 से 30 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा शादी के सीजन व रमजान में रोजा की वजह से खपत बढ़ गई है। ग्राहक सगीर अली ने कहा कि रमजान में लोग फल से इफ्तार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

फलों के दाम
फल पहले और अब ( रुपये प्रति किलो)

सेब 140 180 रुपये।

संतरा 50 80 रुपये।

अंगूर 50 60 रुपये।

पपीता 40 60 रुपये।

अनार 120 180 रुपये।


केला 40 70 प्रति दर्जन

नारियल 50 80 प्रति पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें