फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से ऐंठ लिए ढाई लाख रुपये

Sat, 13 Oct 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के लोधन का पूरा गांव में रहने वाली एक महिला से शातिर दंपति ने धोखाधड़ी करके ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोधन का पूरा गांव की अमिरती देवी पत्नी गुलाब ने बताया कि नगरेहा के राजकुमार और उसकी बीवी रुचि ने एक जमीन बेचने के बहाने महीने भर पहले उससे 2.40 लाख रुपया ले लिया। 25 सितंबर को रजिस्ट्री होनी थी। शातिर दंपति रजिस्ट्री करने के लिए मंझनपुर तहसील तक गए। वहां से सर्वर फेल होने का बहाना करके बिना रजिस्ट्री कराये ही लौट आए। पीड़िता के मुताबिक दूसरे दिन राजकुमार ने अपनी पत्नी रुचि के नाम भूमि का बैनामा कर दिया। इस खेल में पति-पत्नी दोनों की भूमिका संदिग्ध है।

बताया कि इसकी शिकायत 27 सितम्बर को ही पश्चिमशरीरा पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें