फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी की सिरप के साथ दोस्त ने खिला दी नींद की दवा, राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
Friend gave sleeping medicine with cough syrup, mason died
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के राजमिस्त्री की शुक्रवार शाम प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजमिस्त्री की पत्नी ने रविवार को पश्चिमशरीरा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पति के दोस्त ने उसे खांसी के सिरप के साथ धोखे से नींद की दवा खिला दी थी। इसी से उसकी हालत बिगड़ गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कस्बे का शिवमंगल विश्वकर्मा (45) राजमिस्त्री का काम करता था। शिवमंगल की पत्नी गौरा देवी का कहना है इन दिनों वह कस्बे में ही डॉ. सौरभ के यहां साथी कारीगरों के साथ काम कर रहा था। 15 मई को पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा तो तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम शिवमंगल की मौत हो गई। प्रयागराज ने शिवमंगल के शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को शिवमंगल का अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी पत्नी ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

गौरा देवी का कहना है उसके पति को शराब पीने की लत थी। उसने अपने साथी से शराब मांगी तो उसने खांसी की सिरप के साथ नींद की दवा खिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वह साथी छोड़कर भाग निकला। गौरा के मुताबिक जिस व्यक्ति ने उसके पति को सिरप व दवा खिलाई व अपराधी है। सात महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें