फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला करने वाले चार लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बम्हरौली एयरपोर्ट क्षेत्र की ओर जाते समय युवक पर चाकू से हमला कर लहूलुहान करने वाले दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पिपरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के कटहुला निवासी अमन अंसारी ने बताया कि बुधवार शाम गांव के ही एक युवक ने उसे वाट्सएप पर मैसेज भेजकर एयरपोर्ट के समीप बुलाया। वह जैसे ही एयरपोर्ट के समीप पहुंचा था, तभी पुरानी रंजिश के कारण शाहरुख खान निवासी बिसौना, साहिल और दो अज्ञात लोगों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं थीं। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें