फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में चार मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 23

विज्ञापन
Four found corona positive in 24 hours, active case 23 - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। बीते 24 घंटे के भीतर दोआबा में चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसी के साथ जिले में कोविड पीड़ित सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिले भर में शिविर में लगाकर 969 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से आई रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में तीन लोग नेवादा क्षेत्र के शामिल हैं। इस तरह से जनपद में अब तक 2230 लोग पॉजिटिव मिल चुुके हैं। हालांकि इनमें से 2180 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, कोहराम
भरवारी। कोखराज थाना क्षेत्र के नगरपालिका भरवारी में सोमवार रात संदिग्ध दशा में एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगरपालिका भरवारी निवासी शिवनरेश उर्फ बोल्टू कनौजिया ट्रक ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था। बेटे अखिलेश ने बताया कि सोमवार शाम को पिता शिवनरेश ने घर आने पर सीने में दर्द की समस्या बताई। इस पर उन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में रात को ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे भरवारी पुलिस चौकी के प्रभारी योगेश तिवारी मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के घर वालों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें