फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बैटरी चोरी और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोखराज पुलिस ने वाहन की बैटरी चोरी करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बैटरी बरामद की। वहीं चरवा पुलिस ने मोबाइल व बैग लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी गांव निवासी छेदीलाल की गाड़ी की बैटरी 19 सितंबर को चोरी हो गई थी।
चरवा पुलिस ने 24 जुलाई को दर्ज मोबाइल और बैग लूट के मामले में वांछित संजय उर्फ संजय निवासी रैयादेह कटरा को अयोध्यापुर-चरवा रोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के एक हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

चरवा क्षेत्र में 17 सितंबर को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लल्लू कुशवाहा निवासी सिरसी को काजू बेरुआ जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें