फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का दर्द लेकर गरजी भाकियू

Mon, 16 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। मौसम की मार से बर्बाद हुए किसानों का दर्द लेकर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता सिराथू तहसील में गरजे। बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई किसानों की फसलों का उचित मुआवजे देने की मांग शासन-प्रशासन से की। अपनी इस मांग का मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन भी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया। साथ ही चेताया कि मुआवजे में देरी पर भाकियू कार्यकर्ता किसानोें के साथ आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। वहीं कार्यकर्ताओं ने सिराथू रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, ट्रेनों के ठहराव आदि मांगों को लेकर स्टेशन पर भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का सत्यानाश हो गया है। मौसम की मार से बर्बाद हुए किसानों को मुआवजे की मांग करते हुए भाकियू ने सोमवार को सिराथू तहसील में हुंकार भरी। भाकियू के मंडल अध्यक्ष नुरुल इस्लाम और जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान के साथ सुबह सैकड़ों की संख्या में तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किसानों के दर्द को बया किया।

किसान नेताओं ने पिछले साल मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों का अब तक मुआवजे नहीं मिलने में हुई देरी पर भी शासन-प्रशासन को कोसा। वहीं बैंक से ऋण के दौरान किसानों को बीमा का पैसा लेने के बाद भी फसलें नष्ट  होने पर क्षतिपूर्ति नहीं मिलने पर भी गुस्सा जताया। साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें ओलावृष्टि से किसानों की हुई क्षति को देखते हुए केसीसी ऋण और बिजली का बिल माफ करने, बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों के साथ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी कार्यकर्ताओं ने दी। उधर, किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में गरजने के बाद कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन सिराथू पहुंचे। जहां ट्रैक पर बैठकर स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने, ट्रेनों के ठहराव और क्रासिंग जल्दी खोले जाने की मांग करके हुए प्रदर्शन किया। स्टेशन पर डीआरएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद एईएन वीके त्रिपाठी को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। उधर, भाकियू के प्रर्दशन के मद्देनजर एसडीएम सिराथू जवाहर लाल, सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी, एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें