जिला मुख्यालय से सटे प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय समदा में तीन दिन से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। इससे नाराज छात्रों ने शनिवार को थाली दिखाते हुए स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों को भोजन न मिलने से उनके अभिभावक भी नाराज हैं।
अभिभावकों का कहना है कि एमडीएम को लेकर हेड मास्टर व ग्राम प्रधान के बीच खींचतान चल रही है। इनकी तनातनी का शिकार स्कूल के छात्र हो रहे हैं। शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया तो अभिभावकों का भी गुस्सा भड़का और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। मामले में बीएसए दलश्रृंगार यादव का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। छात्रों ने क्यों प्रदर्शन किया और इसकी वह जांच कराएंगे।