पूरे घासीराम मजरा बसुहार निवासी दिलीप महापात्र की पांच वर्षीय बेटी वैष्णवी रविवार शाम खेलते समय घर के सामने सूखे कुआं में गिर गई। देर शाम तक जब उसका कहीं पता नही चला तो परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी खोज बीन करने लगे।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे घसीराम मजरा बसुहार में रविवार शाम खेलते समय सूखे कुआं में गिर कर पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई।जानकारी होने पर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पूरे घासीराम मजरा बसुहार निवासी दिलीप महापात्र की पांच वर्षीय बेटी वैष्णवी रविवार शाम खेलते समय घर के सामने सूखे कुआं में गिर गई। देर शाम तक जब उसका कहीं पता नही चला तो परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी खोज बीन करने लगे। लोगों ने घर के सामने सूखे पड़े कुंआ में देखा तो बालिका का हांथ दिखाई दिया तब लोगों ने बालिका को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बगैर पुलिस को सूचना दिए रविवार सुबह शव अंतिम संस्कार कर दिया गया।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।