फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका संग पकड़े गए युवक को बच्चा चोर कहकर पीट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका संग पकड़े गए युवक को बच्चा चोर कहकर पीटा
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव में रविवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव में रविवार रात प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए एक युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर कहकर पीट डाला। घायल युवक को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके के एक युवक का पड़ोसी गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार रात युवक प्रेमिका के गांव गया था। गांव के बाहर लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लड़की को फटकारकर घर भगा दिया। फिर बच्चा चोर पकड़े जाने का शोर मचाकर युवक की पिटाई कर दी। उसे लाठी-डंडे से भी पीटा। लहूलुहान हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने युवक को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के घर वाले इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उधर युवक के परिवार वालों ने भी तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें