फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख

Fri, 03 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हिसामपुर में आग लगने के बाद जला सामान व मौके पर प्रधान व राजस्वकर्मी जांच करते-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सदर तहसील के हिसामपुर गांव के नटो का डेरा में बृहस्पतिवार शाम एक घर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने चार अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग की चपेट में पांच घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जमदुआ गांव के कुछ लोग हिसामपुर गांव के मजरा नटों के डेरा में जमीन खरीदकर छप्पर डालकर परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम तरन्नुम पत्नी सज्जन के घर से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
जब तक कोई कुछ समझ पाता सीमा पत्नी भुल्लन, समा पत्नी बबलू, आसिफ पुत्र रमजान व तौकीर पुत्र रईस के घरों में भी आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची। तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें