फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुविधाओं के अभाव में सूना पड़ा सरस हाट

Fri, 03 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रामभवन गौतम
विज्ञापन
क्षेत्र में शुरू किया गया सरस हाट बदहाल व्यवस्थाओं के चलते अपनी चमक खोता जा रहा है। दुकानें मिलने के बाद भी महिलाओं को न तो पर्याप्त ग्राहक मिल रहे हैं और न ही जरूरी सुविधाएं, जिससे उनका कारोबार ठप होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


एक फरवरी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 20 महिला समूहों को मंझनपुर स्थित सरस हाट में दुकानें आवंटित की थीं। लेकिन दो महीने बाद भी यहां हालात सुधरने की बजाय और खराब होते दिख रहे हैं। 20 दुकानों में से केवल सात ही खुल पा रही हैं, जबकि बाकी दुकानों पर ताले लटके हैं।

महिलाओं का कहना है कि समस्याएं केवल ग्राहक न मिलने तक सीमित नहीं है। सरस हाट परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है और अब तक कोई नियमित सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन



शौचालय का निर्माण अधूरा है, न पानी की टंकी लगी है और न ही गड्ढे से कनेक्शन किया गया है, जिससे महिलाओं को काफी परेशानी होती है।

सरस हाट में पत्नी प्रीति गौतम के नाम भी एक दुकान आवंटित हुई है। करीब दो महीने हो गए, लेकिन अभी तक ढंग से बोहनी भी नहीं हो पाई है। -रामभवन गौतम, नशरुल्लापुर
फोटो स्टेट की नई दुकान है, लोगों को अभी जानकारी नहीं है। बाहर सड़क पर ही लोग अपना काम करा लेते हैं। कभी-कभी 20-50 रुपये की कमाई हो जाती है। -सीमा यादव, चकथामा
दुकान मिलने के बाद से काम तो शुरू किया है। यहां पर नए बैग और फटे-पुराने बैग भी सिलते हैं, जिससे थोड़ी बहुत आमदनी हो जाती है, लेकिन उम्मीद के बराबर काम नहीं मिल रहा है।- शिव देवी, सैनी
हमें फास्ट फूड कॉर्नर मिला था, लेकिन नाश्ते की दुकान नहीं चल पाई। अब चाय, कोल्ड ड्रिंक और पान मसाला रखकर काम चला रहे हैं।, फिर भी बिक्री बहुत कम है।-सुनीता देवी, सैयदनपुर।

सरस हाट में बने शौचालय की सीवर लाइन की पाइप बोरिंग के दौरान टूट गई थी, जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। वहीं परिसर की साफ-सफाई के लिए इस महीने से दुकानदारों से शुल्क लिया जाएगा, जिसके बाद नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। -धीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी, मंझनपुर।

रामभवन गौतम

रामभवन गौतम

रामभवन गौतम

रामभवन गौतम

रामभवन गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें