फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी से लगी आग से गृहस्थी तबाह

Tue, 30 Dec 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर में सोमवार को ढिबरी से एक घर में आग लग गई। इससे युवक और युवती समेत तीन बकरियां झुलस गई हैं। घर-गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को भी दी गई। पर उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई थी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले जियाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4 बजे  उसकी पत्नी ढिबरी जलाकर काम कर रही थी। इस दौरान अचानक घर में आग लग गई। इससे उसकी बेटी सोनी, बेटा सलाउद्दीन समेत 3 बकरियां झुलस गई हैं। युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घर-गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। आसमान छूती लपटों को देखकर दौड़े ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना दमकल कर्मियों को भी जानकारी दी गई। दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। सूचना पर हल्का लेखपाल भी पहुंच गए थे। पीड़ित के मुताबिक आगजनी में 50 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें