सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में बुधवार देर रात अनियंत्रित पिकप की टक्कर से महिला की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में मृतक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तिल्हापुर गांव निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि कुछ माह पहले सड़क किनारे नया मकान बनवाया है, वहीं पर रात में रुकते हैं। बुधवार देर रात उनकी पत्नी मीरा देवी उन्हें खाना लेकर नए मकान में जा रही थी। इसी दौरान पुरखास की ओर से आ रहे पिकप ने उनकी पत्नी को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे पिकप चालक ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर गांव के ही अमित कुमार पुत्र गयाप्रसाद को भी टक्कर मार दिया। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकायत पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकप वाहन और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन करना शुरू कर दिया है। संवाद