फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकदी-जेवर संग फरार हुई युवती, मंगेतर पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के एक गांव से शादी के पहले युवती घर से नगदी व सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसकी बेटी की शादी 2027 में होने वाली है, जिसकी सगाई रस्म भी पूरी हो चुकी है। 13 जुलाई को परिवार के लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी उसकी बेटी 48 हजार नगद व दो लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल सका। ऐसे में मंगेतर पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने फतेहपुर किशुनपुर थाना अंतर्गत एकडला निवासी विशाल सोनकर पर भागने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें