करारी के एड़हरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक एड़हरा निवासी कमलेश सरोज ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई के साथ आपसी बंटवारा कर रहा था।
इसी दौरान गांव के ही रमेश सरोज अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव के नाम पर हस्तक्षेप करने लगे। विरोध करने पर रमेश की पत्नी ने डंडे से उसकी जांघ पर वार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद रमेश के रिश्तेदार दुर्गा और रामबाबू सरोज भी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया।