फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदे को लेकर मारपीट, सदमे में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदे को लेकर मारपीट, सदमे में वृद्धा की मौत
विज्ञापन

चरवा के फरीदपुर सलेम गांव की घटना, दोनों पक्षों में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सुलेम गांव में शुक्रवार दोपहर चंदा वसूलने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सदमा लगने से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

फरीदपुर सुलेम गांव निवासी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी पोस्टमैन है। दो दिन बाद उसके घर में भंडारा होना है। इसके लिए चंद्र प्रकाश के दोनों बेटे बबलू, छोटू व भतीजा नंदे चंदा इकट्ठा कर रहे थे। चंदा वसूलने के दौरान नंदे और बबलू के बीच शुक्रवार दोपहर कहासुनी हो गई। शोर सुनकर चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाने लगा। तभी मारपीट होने लगी। बात बढ़ने पर चंद्र प्रकाश की पत्नी देव कुमारी (60) भी वहां पहुंच गई। वह बेटे तथा भतीजे के बीच हो रही लड़ाई का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार वालों ने देवकुमारी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें