फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से पांच लाख ठगे
विज्ञापन

-पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, सैनी के धुमाई गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ब्लॉक में नौकरी दिलाने के नाम पर पड़ोसी ने सगे भाइयों से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी नहीं मिलने पर रकम वापस मांगने पर जालसाज जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी से किया है।
विज्ञापन

धुमाई गांव के मजरा ककराली पर निवासी छोटेलाल खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। उसके दो बेटे हीरालल व सुनील कुमार शिक्षित बेरोजगार हैं। बताया कि पड़ोसी पिता-पुत्र ने तीन साल पहले हीरालाल व सुनील को ब्लॉक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए पड़ोसी ने किस्तों में उससे पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए। साल भर बाद दोनों युवकों को एक स्वयं सेवी संस्था में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। जालसाजों ने कहा कि तीन साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें ब्लॉक कार्यालय में ज्वाइनिंग मिल जाएगी। कुछ दिन काम करने के बाद असलियत की जानकारी होने पर छोटेलाल के रकम वापस मांगने पर पहले तो जालसाज पिता-पुत्र ने आजकल का वादा किया। आरोप है कि इधर बीच आरोपी उसे रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। स्थानीय पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को पीड़ित ने मंझनपुर आकर एसपी को शिकायती पत्र दिया। मामले में एसपी ने सैनी पुलिस को जांच और कार्रवाई का आश्वसन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें