चार प्रसूताओं की छुट्टी, एक मेडिकल काॅलेज शिफ्ट
अस्पताल सील करने से पहले वहां पर भर्ती चार प्रसूताओं को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। वहीं, एक प्रसूता को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कराया गया। जिलाधिकारी की ओर से सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही व एनएचएम के नियमों के उल्लंघन पर डॉ. रेखा की संविदा समाप्त करने व उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। चिकित्सक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जिलाधिकारी द्वारा देर रात कान्हा मेडिकेयर की जांच की गई थी। यहां पर कई प्रसूताएं व नवजात भर्ती थे। लेकिन, डॉक्टर एक भी नहीं मिला। इन प्रसूताओं के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज की संविदा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव ने किए थे। इन्हीं कमियों व नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है। - आकाश सिंह, एसडीएम सदर