सूचना के बाद भी वक्त पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। जबकि, सैनी कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर फायर स्टेशन है। इसे लेकर दरोगा-सिपाहियों में नाराजगी रही। मंझनपुर फायर स्टेशन से जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचता, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में नाराजगी रही। मुंशी के मुताबिक आग की जद में आने से टीवी, फ्रिज, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर समेत तकरीबन एक लाख रुपये कीमती गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है।
सैनी फायर स्टेशन में एक गाड़ी और एक ही ड्राइवर है। नौढ़िया गांव के कुएं में गिरी गाय को बाहर निकालने चली गई थी। मंझनपुर फायर स्टेशन से गाड़ी मंगाउ जाने के कारण पहुंचने में देरी हुई। - हंसराज सरोज-फायरमैन