फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिली महिला डॉक्टर, नोटिस जारी करने का निर्देश

विज्ञापन
लिा अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल व निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। अस्पताल से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए उन्होंने भर्ती मरीजों से बात की। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली महिला डॉक्टर को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश सीएमएस को दिया। साथ ही दिसंबर 2022 तक मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को कहा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार की शाम 5:30 बजे संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वर्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए डिप्टी सीएम ने वहां भर्ती नारा गांव निवासी भोला, अजुहा के नरेश कुमार, परसिया के शिवकुमार व भरवारी के आकाश कुमार समेत चार मरीजों से वार्ता की। आकाश ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने उसे व उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई की है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इस पर डिप्टी सीएम ने एएसपी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इसके बाद डिप्टी सीएम ने सीएमएस डॉ. दीपक सेठ के चैंबर में पहुंचकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर देखा तो डॉ. रेखा श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। डिप्टी सीएम ने सीएमएस से महिला चिकित्सक के नहीं आने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे सके। इस उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी मची रही। इसके बाद डिप्टी सीएम ने सिराथू के इचौली में बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण का निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण खंड के एक्सईएन को दिसंबर 2022 तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें