फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : घरेलू कलह से आजिज आकर वृद्ध ने खुद को गोली से उड़ाया, देशी तमंचे से मारी गोली

Fri, 29 Dec 2023 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद निवासी अवध लाल (65) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक बेटा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता करता है। वृद्ध घर में पत्नी व बहू के साथ रहता था।
विज्ञापन
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद गांव में घरेलू कलह के चलते 65 वर्षीय वृद्ध ने घर के भीतर अवैध असलहे गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद निवासी अवध लाल (65) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक बेटा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता करता है। वृद्ध घर में पत्नी व बहू के साथ रहता था। शुक्रवार को दोपहर घर के भीतर कमरे में बंद कर उसने खुद को देसी तमंचे से गोली मार ली। 

फायर की आवाज सुनने के बाद घर के लोग कमरे के पास पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देखकर सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। परिवार के लोगों का कहना है कि अवधलाल की मानसिक स्थिति खराब  थी। इसके चलते उसने खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें