फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
Father-son accused in murder of woman arrested - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
महिला की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मारुफपुर गांव में बुधवार शाम हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मारुफपुर गांव में बुधवार शाम हत्या के मामले में आरोपी पति व बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मारुफपुर गांव की रजनी देवी गृहणी थी। बुधवार शाम चाल-चलन के शक पर कहासुनी के बाद बड़े बेटे चौबे व पति रामचंद्र ने लाठियों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी मिलते ही सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस टीम को देखते ही हत्यारोपी फरार हो गए थे। मामले में मृतक महिला के छोटे बेटे सत्येंद्र की तहरीर पर आरोपी रामचंद्र व चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पुत्र चौबे को रविवार शाम मारुफपुर मोड़ व पति रामचंद्र को सोमवार सुबह सकाढ़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें