फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने के विवाद में ससुर-दामाद ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के तियरा गांव में बुधवार सुबह एक युवक को पड़ोसी ने अपने दामाद के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

तियरा गांव निवासी पवन और नित्यानंद सगे भाई है और खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले दिनों खेत में पाइप लाइन बिछाने को लेकर उनका पड़ोसी आजाद बाबू से विवाद हो गया। इसी खुन्नस में बुधवार सुबह आजाद बाबू ने पड़ोसी गांव पचनी का पूरा निवासी दामाद अजय कुमार को बुला लिया। इसके बाद ससुर-दामाद ने नित्यानंद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली नित्यानंद के जांघ में लगी है।
फायर की आवाज सुन पहुंचे परिवार के लोग नित्यानंद को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने ससुर-दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें