फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लदे ट्रक समेत पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं लदे ट्रक समेत पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रयागराज की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का लाखों रुपये को गेहूं लदा एक ट्रक लेकर चालक-खलासी फरार हो गए थे। मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक भी राशन के साथ बरामद हो गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज की ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक मस्तराम तिवारी पुत्र अल्प नारायण निवासी बसुहार थाना सरायअकिल ने बताया कि 28 अक्तूबर को उन्होंने एक ट्रक में बंगलूरू भेजने के लिए ओसा मंडी से गेहूं लदवाया था। माल लोड होने के बाद चालक-खलासी गंतव्य के लिए रवाना हो गए। चार दिन बाद भी वहां नहीं पहुंचने पर चालक को फोन किया गया तो उसने बीमार होने की बात बताई। इसके बाद दूसरे दिन बताया कि लखनऊ में है। इसी के बाद से उसका फोन बंद हो गया। खलासी उसका बेटा ही है। उसका फोन भी ऑफ जा रहा था। ट्रांसपोर्टर ने चालक के घर जाकर पता किया तो वहां ताला बंद था। ट्रांसपोर्टर ने गुरुवार को आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रक व राशन के साथ ओसा चौराहा के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज करके उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें