चायल। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) ने शुक्रवार को तहसील परिसर में बैठक कर जिलाधिकारी को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार सौरभ सिंह को सौंपा।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। चायल मनौरी मार्ग से गांधी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क जर्जर है। समितियों में यूरिया खाद की कमी है। किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। नेवादा ब्लॉक के पिपरहटा गांव की 200 मीटर सड़क गड्ढों में तब्दील है। किसानों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे। बैठक में गुलाम हसन, नन्हे तिवारी और दिल कुमार आदि किसान मौजूद रहे।