फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला किसान का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रदिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कनवार स्टेशन के समीप ट्रैक पर सोमवार सुबह एक किसान का क्षत-विक्षत शव मिला। किसान ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के कनवार-अखाड़ा पर निवासी सुंदरलाल किसानी करता था। गांव से बाहर खेतों की तरफ उसका ट्यूबवेल भी है। परिजनों के मुताबिक सुंदरलाल ट्यूबवेल पर ही रहकर रखवाली करता था। सोमवार सुबह दस बजे के आसपास उसकी पत्नी शकुंतला देवी खाना लेकर नलकूप पहुंची तो सुंदरलाल वहां नहीं मिला। इधर-उधर तलाश करने के बावजूद सुंदर का कोई सुराग नहीं लगा। कुछ देर बाद कनवार रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी छोर की तरफ डाउनलाइन पर उसका शव पड़ा मिला।
जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सिराथू रेलवे पुलिस के कांस्टेबल रमेश कुमार व परशुराम ने मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुंदर लाल ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई। इस बाबत परिजन साफ तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतक की पत्नी शकुंतला देवी की माने तो सुंदर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह रातोंदिन परिवार से दूर ट्यूबवेल पर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें