फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 20 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा धाम कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग गांव के बाहर लाई मिल के पास सोमवार सुबह बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार सभी 20 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया। हालात गंभीर होने पर इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के टांडा भैरावां निवासी ओमप्रकाश के बेटे राजेंद्र की बरात रविवार को कड़ाधाम के सौंरई बुजुर्ग गांव में रामराज के यहां आई थी। सोमवार की सुबह विदाई से पहले करीब 20 बराती पिकअप में सवार होकर कड़ाधाम गंगा स्नान करने जा रहे थे। गांव के बाहर लाई मिल मोड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही पिकअप के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
हादसे में फतेहपुर जनपद के मठिया निवासी जितेंद्र कुमार, दीपू, करन, रवि कुमार, रामू, जयकरन, सूरज कुमार, राजू, शुकुलपुर निवासी चंदन, रतनपुर के सुमित कुमार, बांदा निवासी मन्नी लाल, अमरपाल, सोनेलाल, बक्शीपाल निवासी नरेश, टांडा निवासी सत्यम, बब्लू, राहुल, गौरा महेवाघाट निवासी केवल प्रसाद, प्रदीप कुमार, सरसवां निवासी शिवप्रसाद समेत 20 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होती देख डॉक्टरों ने चंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें