Farmer killed by jumping in front of train in Charva
चरवा में ट्रेन के सामने कूदकर किसान ने दी जान
मंझनपुर। चरवा के रैयादेह माफी गांव के समीप सोमवार सुबह एक किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इससे परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चरवा के कृष्णा डोली निवासी राम खेलावन(55) पुत्र ननकू लाल खेती करके परिवार का गुजारा करता था। उसके दो बेटे हैं। दोनों बेटों में से बड़ा अजय कुमार अपने बच्चों को लेकर दिल्ली में रहता है। राम खेलावन अपने छोटे बेटे विजय के साथ रहता था। परिवार के लोगों की मानें तो राम खेलावन एक सप्ताह से अवसाद से ग्रसित रहता था। सोमवार सुबह वह अचानक घर से बिना बताए लापता हो गया। परिवार वाले उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि राम खेलावन ने रैया देह माफी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 58 के सामने दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इंस्पेक्टर चरवा संत शरण सिंह का कहना है कि राम खेलावन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।