फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा के खिलाड़ियों को नहीं होगी फिटनेस की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा के खिलाड़ियों को नहीं होगी फिटनेस की समस्या
विज्ञापन

मंझनपुर। अब दोआबा के खिलाड़ियों को फिटनेस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। टेंवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन एयर जिम की व्यवस्था की गई है। सोमवार को डीएम अमित कुमार सिंह ने नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रुस्तम खां ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से करीब आठ लाख रुपये की लागत से टेंवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन एयर जिम का निर्माण कराया गया है। जिम में कुल 26 एक्सरसाइज स्टेशन स्थापित किए गए हैं। कौशाम्बी जनपद में इस तरह की सुविधा वाला प्रदेश का पहला स्टेडियम होगा। सोमवार को डीएम ने ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया। डीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आश्वस्त किया कि स्टेडियम में जल्द ही और भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर तकरीबन 200 खिलाडी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। बताते चलें कि इस वर्ष विभागीय तदर्थ प्रशिक्षकों की नियुक्ति के अभाव में प्रशिक्षक नहीं आए। डीएम ने समस्या को देखते हुए एक प्रशिक्षक रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें