पइंसा कोतवाली के बंबूपुर निवासी गणेश प्रसाद (47) किसानी करता था। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी व बच्चों से झगड़ा हुआ। इसके बाद नाराज होकर गणेश घर से चला आया।
कोखराज कोतवाली के घटाईयापर गांव के समीप शनिवार रात एक व्यक्ति का शव दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार मृतक के बेटे ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पता चला कि मृतक पत्नी व बच्चों से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था।
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली के बंबूपुर निवासी गणेश प्रसाद (47) किसानी करता था। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी व बच्चों से झगड़ा हुआ। इसके बाद नाराज होकर गणेश घर से चला आया। दोपहर में जब गणेश खाना खाने घर नहीं पहुंचा तो उसके बेटे हनुमान (20) व सुग्रीव (18) ने खोजबीन शुरू की। हनुमान के मुताबिक रविवार सुबह पता चला कि कोखराज कोतवाली के घटाईयापर गांव के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी हुई।
इस पर पहले वह कोतवाली गया। वहां से पुलिस उसे लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस में शव देखते ही हनुमान बिलख पड़ा। उसने शव की शिनाख्त अपने पिता गणेश के रूप में की। हनुमान का कहना है उसके पिता ने मां व भाइयों से झगड़ा किया था। इसी के बाद से वह लापता थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।