पश्चिमशरीरा के बाकरगंज गांव में बृहस्पतिवार शाम किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा है। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना ट्यूबवेल में काम करने के दौरान हुई है।
बाकरगंज निवासी अशोक कुमार (45) शाम करीब छह बजे अपने ट्यूबवेल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
यहां उनका उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने के चलते उपचार से राहत नहीं मिली और रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।