फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगा नामांकन, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
Enrollment will start from today amid tight security, preparations complete - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन स्थल को अभेद्य सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। जिले में मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन से पहले कलक्ट्रेट को पूरी तरह से बैरिकेड कर दिया गया है। चारों तरफ बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। नामांकन के दौरान हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है।
विज्ञापन

जिले में पांचवें चरण में मतदान होगा। जनपद में तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र प्राप्त करने से लेकर पर्चा वापस लेने तक की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नामांकन स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। डायट मैदान से ही बैरिकेडिंग की गई है।
डायट मैदान से लेकर कलक्ट्रेट व नामांकन स्थल पर भारी फोर्स तैनात रहेगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। तैयारियों की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने नामांकन स्थल कलक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए कराए जाने वाले बैरिकेडिंग कार्य का जायजा लिया और नामांकन स्थलों, वीडियो अवलोकन टीम कक्ष, सी-विजिल, एमसीएमसी व शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिया।
तीन को डिप्टी सीएम केशव कर सकते हैं नामांकन
मंझनपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री एवं सिराथू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य तीन फरवरी को नामांकन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक पार्टी जिलाध्यक्ष की ओर से नामांकन की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
नामांकन कक्ष तक प्रत्याशी के साथ दो लोग ही जा सकेंगे
मंझनपुर। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों का पांचवें चरण में चुनाव होगा। कोविड के कारण इस बार प्रत्याशी के साथ मात्र दो लोगों को ही नामांकन कक्ष तक जाने दिया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसी कैमरों की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

-एक फरवरी को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना होगी
-एक से आठ फरवरी तक दाखिल कर सकेंगे नामांकनपत्र
-9 फरवरी को नामांकन पत्रों की होगी जांच
-11 फरवरी तक पर्चा वापस ले सकेंगे उम्मीदवार
-12 फरवरी को आवंटित होंगे चुनाव चिह्न
-27 फरवरी को तीनों विधानसभाओं में होगा मतदान
-10 मार्च को होगी मतगणना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें