फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 35 साल बाद चरागाह की भूमि से हटवाया कब्जा

Sat, 04 Mar 2023 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
35 साल बाद चरागाह की भूमि से हटवाया कब्ज टेवां बाजार में धाता मोड़ चौराहे पर तहसील प्रशासन ने कराया ध्वस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टेवां। टेवां बाजार में धाता मोड़ चौराहे पर चरागाह की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा करीब 35 साल बाद शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने हटवा दिया। इस दौरान चौराहे पर गहमागहमी का माहौल रहा।
धाता मोड़ चौराहे पर धर्मराज ने करीब चार बिस्वा चरागाह की भूमि पर कब्जा कर लिया था। धर्मराज की मौत के बाद राजेश कुमार समेत उसके चार बेटे इस पर काबिज थे। इन लोगों ने अपने-अपने मकान बनवा लिए थे। करीब 35 साल से इन लोगों का सरकारी भूमि कब्जा था। स्थानीय प्रशासन ने प्रकरण पर कार्रवाई नहीं की तो प्रकरण न्यायालय पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तहसीलदार सदर भोपाल सिंह राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने चरागाह की भूमि पर बने मकान गिरवा दिए। हालांकि राजेश कुमार व उसके परिवार के लोगों ने तमाम मिन्नते कीं। यहां तक कहा कि आसपास अन्य कई बड़े-बड़ों के मकान व दुकान सरकारी भूमि पर बने हैं, केवल मेरे मकान पर कार्रवाई क्यों हो रही है, लेकिन राजेश की बातों का कार्रवाई करने आई टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें