कलश चौराहे से तहसील की ओर जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनने से आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग तहसील, बाजार और अन्य प्रमुख स्थानों को जोड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण, ठेले, रिक्शा और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे जाम की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।
जाम के कारण ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने कई बार अभियान चलाकर ठेला हटवाया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर लगाना शुरू कर देते हैं। - रजत गुप्ता, व्यापारी
सड़क पर अव्यवस्था के कारण ग्राहकों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती, जिससे बिक्री पर असर पड़ता है। यदि इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था हो जाए तो, दुकानदारी अच्छी होने लगे। - सौरभ अग्रहरि, व्यापारी
तहसील मार्ग पर जाम लगने से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते, जिससे रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार और शुक्रवार को बाजार लगने से समस्या और बढ़ जाती है। दिनभर लोगों के वाहन रेंगते नजर आते हैं। - दीनबंधु गुप्ता, कपड़ा कारोबारी
जल्द ही अभियान चलाकर सड़क की पटरियों पर लगने वाले ठेले और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिभा सिंह, अधिशाषी अभियंता।
मंझनपुर चौराहे से तहसील जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
मंझनपुर चौराहे से तहसील जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
मंझनपुर चौराहे से तहसील जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।