फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राजस्व वसूली करने गए विद्युतकर्मियों को पीटा, शिकायत

Sat, 10 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ककरहाई गांव में राजस्व वसूली करने गए विद्युतकर्मियों को दबंग ने पीटा। जेई ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि अधिशाषी अभियंता के आदेश पर ककरहाई गांव निवासी पप्पू के खिलाफ पूर्व में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज थी। जिसका सम्मन शुल्क के लिए विभाग की ओर से नोटिस देने के बावजूद आरोपी ने राजस्व नहीं जमा किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर संविदा कर्मी भैरव प्रसाद व अनुरुद्ध सिंह ने आरोपी से राजस्व जमा करने की बात कही तो आरोपी पप्पू ने विद्युतकर्मियों को पीट दिया। पीड़ितों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें