फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बस सेवा, ट्रेजरी और बदहाल सड़क को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ता।
विज्ञापन
कस्बे में सार्वजनिक परिवहन की कमी, बदहाल सड़कों और ट्रेजरी बंद होने की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि चायल में पुराना बस अड्डा है, जहां से प्रतिदिन सुबह करीब पांच बजे प्रयागराज के लिए एक बस जाती है। जबकि दिन में प्रयागराज, मंझनपुर और कौशाम्बी के लिए कोई नियमित बस सेवा नहीं है। इससे सरकारी कर्मचारियों, किसानों और मजदूरों को आवागमन में परेशानी होती है। खास तौर पर ट्रेजरी और बैंक संबंधी कार्यों के लिए समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ता है।
वहीं, तहसील परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहले ट्रेजरी जमा होती थी लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को ट्रेजरी कार्य के लिए मंझनपुर जाना पड़ता है। किसानों ने ट्रेजरी को फिर से चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा चायल से चरवा वाया चौराड़ीह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। गिरिया खालसा गांव के सामने दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में समस्या विकराल हो जाती है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम को सौंपा। इस मौके पर पवन कुमार और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें