फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे के नलकूप में पकड़ी गई बिजली चोरी

Sun, 12 Sep 2021 06:22 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. छोटेलाल यादव बाले का पुरवा गांव के रहने वाले थे। आज भी उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनके बेटे सपा की राजनीति करते हैं। शनिवार देर रात अचानक उनके निजी सबमर्सिबल में विजलेंस की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
Electricity theft caught in tubewell of son of former minister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के बाले का पुरवा गांव में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. छोटेलाल यादव के बेटे के निजी नलकूप में बिजली चोरी पकड़ी गई है। गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार देर रात बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने छापे मारी की। छापे के दौरान पूर्व मंत्री के बेटे नलकूप से जुड़े एक भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। फिलहाल टीम मौके का वीडियो बनाने के साथ ही प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. छोटेलाल यादव बाले का पुरवा गांव के रहने वाले थे। आज भी उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनके बेटे सपा की राजनीति करते हैं। शनिवार देर रात अचानक उनके निजी सबमर्सिबल में विजलेंस की टीम पहुंच गई। पता चला कि पांच साल पहले मंत्री के बेटे ने नलकूप का कनेक्शन कटवा लिया। इसके बाद भी वह चोरी से बिजली का उपभोग करते चले आ रहे थे। विजिलेंस प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि किसी ने गोपनीय शिकायत की थी कि पूर्व मंत्री का पुत्र बिना कनेक्शन लिए अपना ट्यूबबेल चला रहा है।

इस सूचना पर उन्होंने शुक्रवार को मौके पर छापे मारी की। जांच में पाया गया कि मंत्री के बेटे का एक पुराना बोर खराब हो चुका है। उसके बगल नया बोर कराकर उसी में नलकूप चलाया जा रहा था। पुराने कनेक्शन में पांच बिजली के पोल लगे थे। उसमें से दो पोल गायब पाए गए। नया ट्यूबवेल बिजली से चलता पाया गया है। इसके कनेक्शन के पेपर परिजन नहीं दिखा सके। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीओ सिराथू को सौप दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल बिजली विभाग की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें