फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्हरौली की बत्ती गुल, पेयजल का भी गहराया संकट

विज्ञापन
electricity cut off in bamharauli - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के बम्हरौली गांव में चार दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से बत्ती के अभाव में यहां पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, विभागीय अधिकारी शिकायत के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। बम्हरौली गांव में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार को ओवरलोड के चलते फुंक गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी उसी रोज अंधावां पॉवर हाउस के अवर अभियंता को दी गई। साथ में टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। सभी ने 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया था लेकिन किया कुछ नहीं। इसकी वजह से गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

बिजली न होने के कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका दिन तो किसी तरह गुजर जाता है। रात करवट बदलते ही बीतती है। खेती के काम के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांव वालों ने बताया कि लाइट न होने से जलापूर्ति नहीं हो पा रहा है। लिहाजा पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। गांव के लोगों ने 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें