फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर बिजली का हाईटेंशन तार, टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा के कोसम इनाम गांव में रविवार की आधी रात में घरों के ऊपर से गुजरने वाला हाईटेंशन विद्युत तार टूट कर गिर गया। इस दौरान शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी और तड़तड़ाहट की आवाज सुन ग्रामीणों की नींद खुल गई। बस्ती में अफरातफरी का माहौल हो गया । गनीमत रही कि आग घरों तक पहुंचती कि इससे पहले विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बड़ा हादसा टलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत वर्ष 2017 में कोसम इनाम गांव में बस्ती के अंदर से बिजली के जर्जर तार बदलने का काम गुप्ता एंड कंपनी को सौंपा गया था। लेकिन विद्युत विभाग और कंपनी के अधिकारियों द्वारा गांव में आधा-अधूरा काम ही किया गया।
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार तत्कालीन जिलाधिकारी से की थी। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आरोप है कि उपकेंद्र के जेई कपिल तिवारी सरायअकिल में बैठकर ही विद्युत सब स्टेशन चलाते हैं। उपकेंद्र पर नहीं आने के कारण ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें