फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अंतिम प्रकाशन के बाद निर्वाचन सूची में हुआ इजाफा, राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया गया डाटा

Sat, 11 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद जनपद में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुल 47,599 नए मतदाता सूची में जुड़े हैं।पहले जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 10,01,094 थी, जो अब बढ़कर 10,48,693 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक यह वृद्धि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद संभव हुई है। इसी क्रम में एनआईसी सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तीनों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली और डाटा की पीडीएफ प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने दलों से अपील की कि वे सूची का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिससे आम नागरिक अपने नाम और विवरण का सत्यापन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, एक सप्ताह तक अवलोकन के लिए उपलब्ध

अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत छह जनवरी से छह मार्च 2026 तक प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह सूची जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर, जबकि संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तरफ से तहसील स्तर पर सूची का प्रकाशन किया गया।
साथ ही सभी मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। प्रशासन के अनुसार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकन के लिए एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मतदाता अपने नाम, पता व अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जनपद की मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है, जिससे लोगों को ऑनलाइन सुविधा भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें