फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली अधेड़ महिला की लाश

Sun, 30 Nov 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भगवानपुर गांव की एक महिला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह शनिवार की शाम खेत मे घास काटने गई थी, तभी से लापता थी। रविवार की सुबह उसकी लाश खेत में ही मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला का शव काला हो गया था। इससे परिजन और ग्रामीण किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत होना मान रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन



सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव की रहने वाली छोटकी देवी (48) पत्नी छोटेलाल की संदिग्धदशा में मौत हो गई। उसके पति ने बताया कि शनिवार की शाम वह मवेशियाें के लिए चारा काटने खेत की ओर गई थी। तभी से लापता थी। देर शाम तक महिला के घर नहीं लौटने पर, परिजनों ने खोजबीन भी की।

पर, महिला का कहीं पता नहीं चल सका। देर रात तक खोजबीन करने के बाद घरवाले सुबह तलाश करने की सोचकर घर लौट आए। उधर, रविवार की सुबह गांव के लोग खेत की ओर गए, तो महिला की लाश पड़ी देख उनके होश उड़ गए। मृतका के पति का कहना है कि शव पूरी तरह से काला पड़ गया था। इससे लगता है कि शायद घास काटते समय उसे किसी जहरीले जंतु के काट लिया है। इसी से महिला की मौत हुई है। गांववाले भी कुछ ऐसी ही आशंका जाहिर कर रहे हैं। रविवार की दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें