फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ली फिर एक वृद्ध की जान

Sun, 30 Nov 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। सुबह-शाम पड़ रही ठंड में बरती गई जरा सी लापरवाही लोगों के लिए काल साबित हो रही है। ऐसी ही अनदेखी के कारण ठंड की चपेट में आने से शनिवार की रात चरवा के बरगदी गांव के एक वृद्ध की मौत हो गई। रात खेत से लौटने पर उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी सांसे थम गई।
विज्ञापन



चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरगदी गांव निवासी भगवत प्रसाद (70) शनिवार की रात मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक शनिवार की रात करीब 8 बजे वह खेत से घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक खाना खाने के बाद जैसी ही वह सोने के लिए बिस्तर पर गया। अचानक उसके पेट और सीने में तेज दर्द होने लगा। वृद्ध की अचानक तबीयत हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के घबरा गए। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया।

पर, जब कोई राहत नहीं मिली, तो घरवाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। हालांकि जब तक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते, वृद्ध की रास्ते में सांसे थम चुकी थी। परिजनों का कहना है कि ठंड से वृद्ध की मौत हुई है रविवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें सुबह-शाम अचानक बढ़ी ठंड सेे हफ्तेभर के भीतर ही कौशाम्बी में तीन लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले 25 नवंबर को अजुहा में एक विक्षिप्त युवक और 27 तारीख को मखऊपुर गांव में एक अधेड़ की ठंड से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें