फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में बुजुर्ग का नलकूप के कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव में बृहस्पतिवार को निजी नलकूप के कुएं में वृद्ध किसान का शव बरामद हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

तिल्हापुर गांव निवासी जय सिंह उर्फ बाबा (65) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। उसने गांव से बाहर खेत में नलकूप लगा रखा है। परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह जय सिंह बुधवार की रात नलकूप की रखवाली करने गया था।
दोपहर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने फोन किया। बताया जा रहा है कि पूरी घंटी बजने के बाद भी फोन नहीं रिसीव हुआ तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस परिजन नलकूप पहुंचे। यहां कमरे के अंदर बने नलकूप े कुएं में शव देख परजिनों की चीख निकल गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से रात में वृद्ध का शव कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें