फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिपं. अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, उमेश पाल समेत कई ने ओढ़ा भगवा चोला

विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डिप्टी सीएम के साथ मंच पर मौजूद पूर्व जिपं.अध्यक्ष व अन्य - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश कुशवाहा और पूर्व विधायक स्व. राजू पाल के करीब उमेश पाल समेत कई लोगों ने सोमवार को भगवा चोला धारण कर लिया। सूबे के उपमुख्यमंत्री व सिराथू के भाजपा, अद (एस) एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या ने सभी को भगवा गमछा ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समर्थकों संग राजेश कुशवाहा के पार्टी में आने से निश्चित रूप से सिराथू में भारी मतों से कमल खिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी , सांसद विनोद सोनकर , विधायक शीतला प्रसाद पटेल , संजय गुप्ता , एमएलसी सुरेंद्र चौधरी , पुनीत मौर्य , प्रशांत केसरी, भोला यादव, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें