फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 226 वाहनों का ई-चालान, चालकों को किया जागरूक

Fri, 20 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह के तहत कौशाम्बी पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 226 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन


सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और सड़क पर सावधानी बरतने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें