फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती पर डीएम नाराज, दिए निर्देश

Fri, 20 Nov 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को समीक्षा के दौरान डीएम ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति अपेक्षित नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान बताया कि जिले की 132 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। यह प्रयास सार्थक है।
विज्ञापन

उदयन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर अस्पतालों में उपस्थित रहें। मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। रिक्त पदों पर आशाओं का चयन कर उनका प्रशिक्षण भी जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


टीकाकरण और स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर

बैठक में मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु के कारणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने नियमित टीकाकरण में छूटे बच्चों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने और एचपीवी टीकाकरण में प्रगति बढ़ाने को कहा। इसके अलावा 102 और 108 एंबुलेंस सेवा, एएनसी पंजीकरण, आभा आईडी और एनसीडी स्क्रीनिंग की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान और जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार और मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें